कंप्यूटर के लाभ (Advantages of Computer)
कंप्यूटर के लाभ (Advantages of Computer) :- कंप्यूटर आज के युग में मानव जीवन का एक अभिन्न अंग बन चुका है। यह न केवल हमारे दैनिक कार्यों को सरल बनाता है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य क्षेत्रों में भी इसके अनेक लाभ हैं। कंप्यूटर के उपयोग से हमारा जीवन तेज, सुविधाजनक और अधिक उत्पादक बन गया है। कम्यूटर के लाभ निम्नलिखित है। :- 1. गति (Speed) :- कंप्यूटर की कार्य करने की गति बहुत अधिक है। यह कठिन से कठिन गणनाएं कुछ सेकेंड में ही हल कर देता है। पर्सनल कम्यूटर अंकगणित की अरबो गणनाएं एक ही सेकेंड में हाल कर सकता है, कम्यूटर की गति को MPS (Millions Instruction per second) में नापते है। 2. शिक्षा के क्षेत्र में :- कंप्यूटर ने शिक्षा के क्षेत्र में कई इसे प्रोग्राम उपलब्ध है। जिनके द्वारा आजकल छात्र अपने विभिन्न प्रकार के विषयों का इंटरनेट के माध्यम से अध्यन कर रहे हैं और दुनिया भर की जानकारी तक पहुँच सकते हैं। ऑनलाइन पाठ्यक्रम, वीडियो लेक्चर, और डिजिटल लाइब्रेरीज ने शिक्षा को अधिक सुलभ बना दिया है। छात्र घर बैठे ह...