कंप्यूटर के लाभ (Advantages of Computer)

 कंप्यूटर के लाभ (Advantages of Computer) :-



कंप्यूटर आज के युग में मानव जीवन का एक अभिन्न अंग बन चुका है। यह न केवल हमारे दैनिक कार्यों को सरल बनाता है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य क्षेत्रों में भी इसके अनेक लाभ हैं। कंप्यूटर के उपयोग से हमारा जीवन तेज, सुविधाजनक और अधिक उत्पादक बन गया है।

कम्यूटर के लाभ निम्नलिखित है।  :-


1. गति (Speed) :-  कंप्यूटर की कार्य करने की गति बहुत अधिक है। यह कठिन से कठिन गणनाएं कुछ सेकेंड में ही हल कर देता है। पर्सनल कम्यूटर अंकगणित की अरबो गणनाएं एक ही सेकेंड में हाल कर सकता है, कम्यूटर की गति को MPS (Millions Instruction per second) में नापते है।

2. शिक्षा के क्षेत्र में :- कंप्यूटर ने शिक्षा के क्षेत्र में  कई इसे प्रोग्राम उपलब्ध है। जिनके द्वारा आजकल छात्र  अपने विभिन्न  प्रकार के विषयों का इंटरनेट के माध्यम से अध्यन कर रहे हैं  और दुनिया भर की जानकारी तक पहुँच सकते हैं। ऑनलाइन पाठ्यक्रम, वीडियो लेक्चर, और डिजिटल लाइब्रेरीज ने शिक्षा को अधिक सुलभ बना दिया है। छात्र घर बैठे ही विभिन्न विषयों पर शोध कर सकते हैं और अपने ज्ञान को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा, कंप्यूटर के माध्यम से शिक्षक छात्रों को अधिक प्रभावी ढंग से पढ़ा सकते हैं।


3. मनोरंजन के क्षेत्र में :- कंप्यूटर मनोरंजन के क्षेत्र में एक उपयुक्त यंत्र  है।  इसमें बच्चे फिल्में, संगीत, वीडियो गेम, और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से लोग अपने खाली समय का आनंद ले सकते हैं। और इसमें चलचित्र, दूरदर्शन  आदि का आनंद भी उठाया जा सकता है  कंप्यूटर ग्राफिक्स और एनीमेशन तकनीक ने फिल्म निर्माण और गेम डिजाइनिंग को नए स्तर पर पहुँचा दिया है।


4. ऑफिस में:- आजकल कंप्यूटर का कार्य  सरकारी हो या अन्य किसी भी सरकारी सभी में कंप्यूटर आवश्यक हो गया है। कंप्यूटर के प्रयोग से कोई भी डाक्यूमेंट तुरंत बनकर तैयार किया जा सकता हैं। वेतन विल, निविदा का कार्य के समस्त कार्य कंप्यूटर से  किया जाने लगा है इसमें समय की बचत होती हैं।


5. बैंक में (Banks) :- आजकल कंप्यूटर का कार्य में तेजी से हो रहा है, बैंक में हो रही सभी वित्तीय लेन-देन की सभी गणना, प्रकार की गणनाएं कंप्यूटर द्वारा की जाती हैं। बैंकिंग के सभी प्रकार के वित्तीय रिकार्ड कम्यूटर की संग्रहण इकाई मेमोरी (Memory) रखे जाते हैं। इसमें ATM के माध्यम से खाताधारकों के अकाउंट की जानकारी व पैसों का लेन-देन किसी भी शहर रहकर किया जा सकता है।


6. वैज्ञानिक शोध और विकास :- कंप्यूटर वैज्ञानिक शोध और विकास के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण है। यह डेटा विश्लेषण, सिमुलेशन, और मॉडलिंग जैसे कार्यों में मदद करता है। वैज्ञानिक कंप्यूटर की मदद से जटिल समस्याओं का समाधान ढूंढ सकते हैं और नए आविष्कार कर सकते हैं। इसके अलावा, कंप्यूटर ने अंतरिक्ष अनुसंधान, जलवायु अध्ययन, और जैव प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।


7. कला और डिजाइन :- कंप्यूटर ने कला और डिजाइन के क्षेत्र में भी नए आयाम खोले हैं। ग्राफिक डिजाइन, वेब डिजाइन, और डिजिटल आर्ट जैसे क्षेत्रों में कंप्यूटर का उपयोग कलाकारों को अपनी रचनात्मकता को नए स्तर पर ले जाने में मदद करता है।


8. संचार और सूचना का आदान-प्रदान :- कंप्यूटर और इंटरनेट ने संचार के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया है। ईमेल, सोशल मीडिया, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, और इंस्टेंट मैसेजिंग के माध्यम से लोग दुनिया के किसी भी कोने में बैठे व्यक्ति से तुरंत संपर्क कर सकते हैं। यह न केवल व्यक्तिगत संबंधों को मजबूत करता है, बल्कि व्यावसायिक संचार को भी अधिक प्रभावी बनाता है।


9. विलो का भुगतान (Payment of bills) :- पहले विलो के भुगतान के लिए लोगों को कार्यालय जाकर लंबी- लंबी  लेने लगाकर बिलिंग काउन्टर पर स्वयं जाकर बिल जमा करना पड़ता था  परंतु आजकल कंप्यूटर के प्रयोग से बिल ऑनलाइन  आसानी से ही जमा हो जाते है।


10. ई गवर्नेंस ( E Governance) :- यह नागरिकों एवं सरकारों के संबंध में  स्थापित कर्ता है। इसकी सहायता से लोग घर बैठे ही निम्न कार्य कर सकते है।

  1. ऑनलाइन गैस बुकिंग ।
  2. वायुयान, ट्रेन की सीट की बुकिंग।
  3. बिलों का भुगतान।
  4. फोटो,पहचान पत्र, पासपोर्ट, व आधार कार्ड बनाना आदि।


Comments

Popular posts from this blog

कंप्यूटर के प्रकार ( Types of Computer)

Computer of Generations :कंप्यूटर की पीढ़ियाँ

Computer basic knowledge: बेसिक कम्यूटर नॉलेज