कंप्यूटर की परिभाषा :-
कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो की डेटा को इनपुट के रूप में ग्रहण करता है, उसे संसाधित दिए गए डेटा को (प्रोसेस) कर उपयोगकर्ता को आउटपुट के रूप में प्रदान करता है।
Data flow
Input unit Data Central Processing unit Resalt Output/unit
History of Computer
- Dark Age 5000 BC ‐ 1890 AD
- Middle Age 1890 - 1944
- Modern Age 1944 - Today
Abacus :-
गणना करने के लिए सबसे पहले मशीन अबेकस मानी जाती है, जो कि 3000 वर्ष पूर्व चीन में बनायी गयी थी।
Analog Machine :-
सन 1617 में स्कॉटलैंड के गणितज्ञ जॉन नेपियर ने एक नई मशीन का आविष्कार किया जो कि यह मशीन गुणा का कार्य भी कर सकती थी, इसलिए इसका नाम Napier bones रखा गया।
Blaise Pascal :-
सन 1642 में Blaise Pascal ने एक यांत्रिक मशीन बनाया जिसका नाम पास्क लाइन रखा गया इसके बाद में सन 1671 में जर्मन के Gottfried Leibniz ने इस मशीन में कई सुधार करके विकसित रूप से तैयार किया, जिसका नाम Reckoning रेकनिंग मशीन रखा गया।
Charles Babbage :-
चार्ल्स बैबेज को कंप्यूटर का आधुनिक जनक माना जाता है इन्होंने एक difference इंजन बनाया सन 1833 में बैबेज ने analytical इंजन का आविष्कार किया।
Augusta Ada :-
महिला वैज्ञानिक Ada ने चार्ल्स बैबेज के सैद्धान्तिक कार्य पर आधुनिक analytical मशीन बनाकर दुनिया में प्रथम कंप्यूटर प्रोग्राम होने का गौरव प्राप्त किया है।
कंप्यूटर के मुख्य भाग (Main Components of a Computer)
कंप्यूटर को मुख्य रूप से निम्नलिखित भागों से मिलकर बनाया गया है।
सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU) – सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट यह कंप्यूटर का मुख्य भाग होता है इसे कंप्यूटर का मस्तिष्क ( Brain) और हृदय (Heart) माना जाता है जो सभी गणनाओं और डेटा को प्रोसेसिंग करता है।
1. हार्डवेयर (Hardware) : यह कंप्यूटर के भौतिक भाग होते हैं, जिन्हें हम छू सकते हैं। इसमें कीबोर्ड, माउस, मॉनिटर, सीपीयू (Central Processing Unit), प्रिंटर, और अन्य उपकरण शामिल हैं।
2. सॉफ्टवेयर (Software) : सॉफ्टवेयर कंप्यूटर को निर्देश देता है कि क्या करना है। यह प्रोग्राम और एप्लिकेशन का एक सेट होता है। उदाहरण के लिए, ऑपरेटिंग सिस्टम (Windows, macOS), वेब ब्राउज़र (Chrome, Firefox), और एमएस ऑफिस (MS Office) सॉफ्टवेयर हैं।
3. इनपुट डिवाइस (Input Devices) : ये डिवाइस कंप्यूटर को डेटा या निर्देश देने के लिए उपयोग किए जाते हैं। उदाहरण: कीबोर्ड, माउस, स्कैनर, माइक्रोफोन।
4. आउटपुट डिवाइस (Output Devices) : ये डिवाइस कंप्यूटर द्वारा प्रोसेस किए गए डेटा को उपयोगकर्ता को दिखाते हैं। उदाहरण: मॉनिटर, प्रिंटर, स्पीकर।
5. स्टोरेज डिवाइस (Storage Devices) : ये डिवाइस डेटा को स्टोर करने के लिए उपयोग किए जाते हैं। उदाहरण: हार्ड डिस्क, SSD, पेन ड्राइव, CD/DVD।
मेमोरी (Memory) कितने प्रकार की होती है।
मेमोरी दो प्रकार की होती है।
प्राथमिक मेमोरी (RAM, ROM) – त्वरित डेटा एक्सेस के लिए।
द्वितीयक मेमोरी (Hard Disk, SSD) – डेटा स्टोरेज के लिए।
इनपुट डिवाइस (Input Devices) –1. कीबोर्ड, 2.माउस, 3.स्कैनर, 4.माइक्रोफोन, 5.कैमरा, 6. जोस्टिक आदि।
आउटपुट डिवाइस (Output Devices) –1. मॉनीटर, 2. प्रिंटर, 3. स्पीकर आदि।
कंप्यूटर के कार्य (Functions of a Computer)
कंप्यूटर के मुख्य कार्य निम्नलिखित हैं:
1. डेटा इनपुट (Data Input) : कंप्यूटर उपयोगकर्ता से डेटा लेता है। यह डेटा कीबोर्ड, माउस, या अन्य इनपुट डिवाइस के माध्यम से दिया जा सकता है।
2. डेटा प्रोसेसिंग (Data Processing) : कंप्यूटर डेटा को प्रोसेस करता है और उसे उपयोगी जानकारी में बदलता है। यह कार्य सीपीयू (CPU) द्वारा किया जाता है।
3. डेटा स्टोरेज (Data Storage) : कंप्यूटर डेटा को स्टोर कर सकता है ताकि भविष्य में उसे एक्सेस किया जा सके। यह डेटा हार्ड डिस्क, SSD (Solid, state, drive) या क्लाउड स्टोरेज में स्टोर किया जा सकता है।
4. डेटा आउटपुट (Data Output) : प्रोसेस किए गए डेटा को कंप्यूटर आउटपुट डिवाइस के माध्यम से उपयोगकर्ता को दिखाता है। उदाहरण: मॉनिटर, प्रिंटर।
5. डेटा ट्रांसफर (Data Transfer) : कंप्यूटर डेटा को एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस में ट्रांसफर कर सकता है। यह नेटवर्क या इंटरनेट के माध्यम से किया जा सकता है।
कंप्यूटर का उपयोग किन-किन क्षेत्रों में उपयोग किया जाता है। (Uses of Computers)
कंप्यूटर का उपयोग निम्नलिखित क्षेत्रों में किया जाता है।
1. शिक्षा में (Education) : कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऑनलाइन क्लासेस, ई-बुक्स, और एजुकेशनल सॉफ्टवेयर के माध्यम से छात्रों को पढ़ाई में मदद मिलती है।
2. व्यवसाय में (Business) : व्यवसाय में कंप्यूटर का उपयोग डेटा मैनेजमेंट, अकाउंटिंग, और कम्युनिकेशन के लिए किया जाता है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म भी कंप्यूटर पर आधारित हैं।
3. स्वास्थ्य सेवा में (Healthcare) : अस्पतालों में कंप्यूटर का उपयोग मरीजों के रिकॉर्ड को मैनेज करने, डायग्नोसिस करने, और मेडिकल रिसर्च के लिए किया जाता है।
4. मनोरंजन में (Entertainment) : कंप्यूटर का उपयोग मूवीज़, गेम्स, और संगीत सुनने के लिए किया जाता है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जैसे Netflix, YouTube कंप्यूटर पर ही चलते हैं।
5. वैज्ञानिक शोध में (Scientific Research) : वैज्ञानिक शोध में कंप्यूटर का उपयोग डेटा एनालिसिस, सिमुलेशन, और एक्सपेरिमेंट के लिए किया जाता है।
Comments
Post a Comment