कंप्यूटर सोफ्टवेयर एवं हार्डवेयर इंस्टॉलेशन (Computer software and Hardware instollation)
परिचय (Introduction) :-
कंप्यूटर एक तीव्र सत-प्रतिशत सही परिणाम देने वाली एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन हैं जो दिए गए डेटा के आधार पर या (user)
से प्राप्त डेटा बीजगणित एवं क्रिया कर आउटपुट (Output) करता हैं।
बिना सॉफ्टवेयर के कंप्यूटर एक डेड (Dead) मशीन हैं जो कंप्यूटर से कार्य करवाने के लिए हमे आदेश (Command) दिए जाते हैं। ये कई प्रोग्राम मिलकर एक कार्य को संपादित करते हैं प्रोग्रामों का यह समूह सॉफ्टवेयर (Software) कहलाता है।
उदाहरण :- Dos, Windows, MS- Office आदि।
1. हार्डवेयर (Hardware) :-
हार्डवेयर कंप्यूटर के वे भौतिक घटक होते हैं जिन्हें हम छू सकते हैं और देख सकते हैं। ये घटक कंप्यूटर को चलाने और उसके कार्यों को पूरा करने में मदद करते हैं। हार्डवेयर के मुख्य घटक निम्नलिखित हैं।
1. सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU) :- CPU कंप्यूटर का दिमाग होता है। यह सभी प्रकार की गणनाएं और प्रोसेसिंग करता है। CPU डेटा को प्रोसेस करने, निर्देशों को समझने और उन्हें निष्पादित करने का काम करता है।
2. मदरबोर्ड (Motherboard):- मदरबोर्ड कंप्यूटर का मुख्य सर्किट बोर्ड होता है। यह सभी हार्डवेयर घटकों को एक साथ जोड़ता है और उनके बीच संचार स्थापित करता है।
3. रैम (RAM) :- रैम यानी रैंडम एक्सेस मेमोरी, कंप्यूटर की अस्थायी मेमोरी होती है। यह डेटा और निर्देशों को अस्थायी रूप से स्टोर करती है ताकि CPU उन्हें तेजी से एक्सेस कर सके।
4. हार्ड डिस्क ड्राइव (HDD) और सॉलिड स्टेट ड्राइव (SSD) :- ये कंप्यूटर की स्थायी मेमोरी होती हैं। इनमें ऑपरेटिंग सिस्टम, सॉफ्टवेयर और यूजर डेटा स्टोर किया जाता है।
5. पावर सप्लाई यूनिट (PSU) :- PSU कंप्यूटर को बिजली प्रदान करता है। यह बिजली को कंप्यूटर के विभिन्न घटकों के लिए उपयुक्त वोल्टेज में परिवर्तित करता है।
6. ग्राफिक्स कार्ड (GPU) :- GPU विशेष रूप से ग्राफिक्स और इमेज प्रोसेसिंग के लिए डिज़ाइन किया गया होता है। यह वीडियो गेम्स, वीडियो एडिटिंग और 3D मॉडलिंग जैसे कार्यों में मदद करता है।
7. इनपुट और आउटपुट डिवाइस :- इनपुट डिवाइस जैसे कीबोर्ड, माउस और स्कैनर, यूजर से डेटा लेते हैं। आउटपुट डिवाइस जैसे मॉनिटर, प्रिंटर और स्पीकर, प्रोसेस्ड डेटा को यूजर को दिखाते हैं।
2. सॉफ्टवेयर दो प्रकार के होते हैं। :-
1. ऐप्लिकेशन सॉफ्टवेयर ( Application software)
2. सिस्टम सॉफ्टवेयर (Sistam software)
कुछ इसे सॉफ्टवेयर जो हार्डवेयर के रूप में रोम (ROM) में स्टोsर (Store) किए जाते हैं, वे फर्मवेयर (Firmware) कहलाते।
BIOS (basic input output system) यह प्रोग्राम कंप्यूटर बूटिंग में सहायक होता हैं।
3. कंप्यूटर की संरचना (Structuru of Computer) :-
कंप्यूटर सिस्टम निम्नलिखित पांच बेसिक कार्य
करते हैं।
1. इनपुटिंग (Inputting ) :- ये कंप्यूटर सिस्टम को डेटा एवं निर्देश देना इनपुटिंग (Inputting) कहलाता है।
2. स्टोरिंग (Storing) :- इसकी आवश्यकता पड़ने पर पुनः प्रयोग के लिए डेटा (Data) व निर्देशों को संग्रहित करने वाली प्रक्रिया को स्टोरिंग कहते हैं।
3. कंट्रोलिंग (Controlling) :- ये कंप्यूटर के समस्त प्रकार के भागों पर कंट्रोल रखता है।
4. प्रोसेसिंग (Processing) :- डेटा की गई गणितीय या तार्किक गणना करके उसे उपयोगी सूचना यूजर इंफॉर्मेशन में बदलना।
5.

Very good
ReplyDelete